Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

प्राकृतिक संतुलन के लिए वृक्षारोपण जरूरी : धर्म प्रकाश

गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा ने किरण पब्लिक स्कूल परिसर में लगाए 50 छायादार पौधे

0 96

गिरिडीह: पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा की ओर से मंगलवार को कोलडीहा स्थित किरण पब्लिक स्कूल परिसर में 50 छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई।

सभा के जिला अध्यक्ष बालगोबिंद साहू ने कहा कि तैलिक साहू सभा एक समाजसेवी संस्था है, जो मानव सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में हमेशा सक्रिय रहती है। उन्होंने कहा कि संस्था प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण अभियान चलाती है ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।

sawad sansar
गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा ने किरण पब्लिक स्कूल परिसर में लगाए 50 छायादार पौधे
गिरिडीह जिला तैलिक साहू सभा ने किरण पब्लिक स्कूल परिसर में लगाए 50 छायादार पौधे

सभा के महासचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि प्राकृतिक असंतुलन आज पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौती बनकर उभर रहा है। इसका सबसे प्रभावी समाधान व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण है। उन्होंने बताया कि संस्था हर वर्ष सार्वजनिक स्थलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में सैकड़ों पौधे लगाती है। इस वर्ष अभियान की शुरुआत किरण पब्लिक स्कूल परिसर में 50 पौधे लगाकर की गई है। आने वाले दिनों में जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं विद्यालयों में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश साहा ने कहा कि मानव जीवन और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन के किसी विशेष अवसर पर कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

वहीं, किरण पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने तैलिक साहू सभा की पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में किया गया यह वृक्षारोपण अभियान समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों से पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे अभियान चलाने की अपील की।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बालगोबिंद साहू, महासचिव धर्म प्रकाश, नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश साहा, व्यावसायिक मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार साव, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार साव, मनीष गुप्ता, अभय साहा, नीरज साहा, जय किशन, विक्की कुमार साव, रिंकू कुमार साव सहित साहू समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

 

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.