Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

प्रखंड कार्यालय पहुंचे डीसी और एसपी नामांकन प्रक्रिया का लिया जायजा

0 54

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन बुधवार को उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार प्रखंड कार्यालय निरीक्षण के लिए पहुंचे।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने नामांकन के लिए बनाए गए चारों केंद्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नामांकन पर्चा दाखिल कर रहें प्रत्याशियों से भी मुलाकात की और वहां मौजूद व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस दौरान जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और प्रत्याशियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.