Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पैदल चल रहे तीन मजदूरों को तेज रफ्तार पिकअप वैन ने रौंदा, महिला समेत दो मौत, एक की हालत गंभीर

0 39

गिरिडीह। जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के सरिया–राजधनवार मुख्य मार्ग स्थित माखमरगो पंचायत भवन के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने तीन लोगों को रौंद दिया। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Oplus_16908288

मृतकों की पहचान 70 वर्षीय बासदेव साव और लखपत साव की 65 वर्षीय पत्नी लखिया देवी के रूप में हुई है ।

sawad sansar

वहीं 65 वर्षीय धनपत साव गंभीर रूप से घायल है।

घटना के बाबत बताया जाता है कि मृतक सहित घायल धनपत साव बिरनी थाना क्षेत्र के जितकुंडी गांव के रहने वाले थे और माखमरगो में मजदूरी करने के लिए पैदल जा रहे थे। इसी क्रम में पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही बिरनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.