Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में माँ दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने आज दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत विशनपुर एवं कुड़को सहित गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर माँ दुर्गा के दर्शन किए

0 5

गिरिडीह : गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने आज दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत विशनपुर एवं कुड़को सहित गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर माँ दुर्गा के दर्शन किए तथा माता रानी के श्रीचरणों में शीश झुकाकर समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस क्रम में उन्होंने मधुबन, चिरकी, खुखरा, बनियाडीह एवं अकदोनी कला सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

sawad sansar

इस अवसर पर श्री शाहाबादी ने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। माँ दुर्गा की आराधना हमें बुराई पर अच्छाई की विजय, सत्य के मार्ग पर चलने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कामना की कि माँ दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे तथा गिरिडीह सहित पूरे झारखंड में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वातावरण कायम रहे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.