Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पिता की कमी का दर्द समेटे सेवा के जरिए बेटियों ने दी श्रद्धांजलि

सृष्टि व समृद्धि ने बच्चों और बुजुर्गों में बांटा फल और मिठाई

0 24

गिरिडीह : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद 13वें दिन उनकी पुत्रियों सृष्टि और समृद्धि ने अपने पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए सेवा का रास्ता चुना।

अजीडीह स्थित नेत्रहीन बाल विकास विद्यालय पहुंचकर दोनों बेटियों ने वहां बच्चों के बीच फल और मिठाई का वितरण किया। इसके बाद स्नेह दीप वृद्धा आश्रम पहुंचीं, जहां बुजुर्गों के बीच भी फल और प्रसाद बांटे गए। पीरटांड़ में बालिका विद्यालय पीरटांड़ और कस्तूरबा विद्यालय मधुबन में भी विद्यार्थियों के बीच फल और मिठाई बांटी गई।

sawad sansar

इस दौरान माहौल बेहद भावुक नजर आया। पिता के निधन का दर्द बेटियों के चेहरे पर साफ झलक रहा था, लेकिन उन्होंने अपने पिता की स्मृति को सेवा और अपनत्व से जोड़ते हुए बच्चों और बुजुर्गों के बीच समय बिताया।

मौके पर गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, मंगरोडीह पंचायत की मुखिया उषा देवी, महानगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, अभय सिंह, दिलीप रजक, गोपाल शर्मा, राकेश रंजन भरत यादव, संजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की बेटियों का यह सेवा भाव एक बार फिर यह संदेश देता नजर आया कि पिता भले ही साथ न हों, लेकिन उनकी यादें और उनके संस्कार परिवार के साथ हमेशा जीवित रहते हैं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.