Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

पचम्बा थाना क्षेत्र के गढ़ मुहल्ला में बंद घर में हुई चोरी

शादी समारोह में गए थे परिवार के सभी सदस्य

392

गिरिडीह। परिवार के साथ शादी समारोह में गए पचम्बा थाना क्षेत्र के गढ़ मुहल्ला के रहने वाले महेंद्र रवानी के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर में घुसकर लगभग दो हजार रुपये नगद और चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार को महेंद्र रवानी जब परिवार के साथ शादी समारोह से वापस लौटे, तो उन्हें घर का सामान बिखरा मिला और उन्हें चोरी का पता चला।

चोरी की घटना का अहसास होते ही महेंद्र रवानी ने पचम्बा थाना को सूचना देने के साथ ही चोरी की घटना से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुट गई है।

ITI

Comments are closed.