Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नही रहें सीपीआई के पूर्व विधायक ओमीलाल आजाद, जमशेदपुर में इलाज के दौरान हुआ निधन, शोक की लहर

1985 में बने थे विधायक, मजदूरों के हक और आवाज के लिए करते रहे आवाज बुलंद

92

गिरिडीह। अपने समय के सीपीआई के कर्मठ और मजदूरों के आवाज को बूलंद करने वाले गिरिडीह के पूर्व विधायक ओमीलाल आजाद का शुक्रवार को दोपहर में निधन हो गया। वे काफी दिनों से बिमार चल रहे थे और 15 दिन पहले उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने आज दोपहर को अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही लोगों में शोक की लहर दोड़ गई। उनके गद्दी मुहल्ला स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजसेवियों ने सोशल मीडीया के माध्यम से भी उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

90 वर्षीय स्व आजाद सीपीआई के एक कर्मठ नेता थे। वे हमेशा मजदूरों के हक और अधिकार के लिए आवाज उठाते रहे थे। वे कोल इंडिया यूनियन के भी कई करीब तीस वर्षों तक नेतृत्व करते रहे थे। इसी बीच 1985 में उन्होंने गिरिडीह विधानसभा से सीपीआई के टिकट पर चुनाव लड़ा और विधायक बने थे। हालांकि 2010 के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से सन्यास ले लिया था। स्व0 आजाद अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए है। उनके भतिजे बिक्रम लहरी ने बताया कि स्व आजाद काफी दिनों से बिमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर स्थित टीएमएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया। बताया कि जमशेदपुर में ही स्व0 आजाद का अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Comments are closed.