नगर निगम पहुंचे महापौर और उपमहापौर, अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ की बैठक
जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ ही जनता से जुड़े कार्यों को समय पर करने का दिया निर्देश

गिरिडीह। गिरिडीह नगर निगम की महापौर प्रमिला मेहरा और उपमहापौर सुमित कुमार सोमवार को नगर निगम पहुंची और उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक सहित निगम के अन्य पदाधिकारीयों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनता से जुड़े कई समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नगर निगम द्वारा जनता को जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र तय समय से पूर्व निर्गत करने का निर्देश दिया। साथ ही नगर निगम के पदाधिकारीयों और कर्मचारियों को नगर निगम के सभी कार्यों को समय से पूर्व करने के लिए दिशा निर्देश दिए। ताकि आम जनता को समस्या का सामना ना करना पड़े। इस दौरान झामुमो गिरिडीह महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी समेत नगर निगम के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
