Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नगर निगम चुनाव से पूर्व भाजपा को छोड़ झामुमो में शामिल हुए मेयर प्रत्याशी नागेश्वर दास

भाजपा नेताओं पर आरोप लगाकर एक सप्ताह पूर्व पार्टी से दिया था इस्तिफा

0 63

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव को लेकर एक ओर जहां शहर मे ंचुनावी तपिश बढ़ी हुई है। वहीं इस तपिश के बीच बीजेपी को झटका लगा है। बीजेपी के नेता रहे मेयर प्रत्याशी नागेश्वर दास ने अब झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया है। विदित हो कि नागेश्वर दास ने कुछ दिन पहले ही पार्टी नेतृत्व से नाराज होकर बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। गुरुवार को माथाडीह ग्राउंड में आयोजित मिलन समारोह में नागेश्वर दास ने अपने समर्थकों के साथ नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की उपस्थिति में झामुमो में शामिल होने की घोषणा की। मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह, झामुमो समर्थित उम्मीदवार प्रमिला मेहरा, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह रॉकी, महामंत्री शाहनवाज अंसारी, कृष्णमुरारी शर्मा, दीपक रजक समेत कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने नागेश्वर दास को माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

sawad sansar

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सभा को संबोधित करते हुए नागेश्वर दास का आभार व्यक्त किया और नगर निगम चुनाव में प्रमिला मेहरा के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान मंत्री ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी समाज को बांटने का काम करती है। उन्होंने बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि देश को जाति और धर्म के आधार पर बांटने का काम बीजेपी ने ही किया है। मंत्री ने कहा कि अब जनता को विकास की राजनीति करने वालों को समर्थन देना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.