Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दीपावली के पूर्व सीनियर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में हुआ रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, सजाए रंगोली

0 427

गिरिडीह(गावां )। गावां प्रखंड के पटना में दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर सीनियर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में रंगोली का आयोजन बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ किया गया। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे रंगों से सजा नजर आया, जहाँ विद्यार्थियों ने अपनी कला, कल्पना शक्ति और सृजनशीलता का अद्भुत प्रदर्शन किया।

शिक्षक बसंत राय ने बताया कि दिपावली का उद्देश्य बुराई पर अच्छाई की जीत, अंधकार पर प्रकाश की विजय और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। इसकी विशेषताएं में घरों की सफाई कर दीप जलाना, रंगोली बनाना, देवी लक्ष्मी और गणेश की पूजा करना है। वहीं रणवीर कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा एक ज्वाला की तरह होती है जिसे छुपाया तो जा सकता है परंतु बुझाया नहीं जा सकता है। कहा कि कहीं ना कहीं प्रतिभा विद्यार्थियों को सफलता प्रदान करने में मददगार साबित होता है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.