Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि झामुमो ने किया फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

मंत्री सुदिव्य कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह, कहा गुरुजी के आदर्शो से प्रेरित होकर युवा करें समाज के लिए सकारात्मक पहल

0 147

गिरिडीह। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर झामुमो की ओर से झंडा मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें कई टीमों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शद किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया।

sawad sansar

मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि गुरुजी ने झारखंड की पहचान और यहां के लोगों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर युवाओं को समाज और राज्य के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव, महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, शहनवाज अंसारी, दिलीप रजक, रॉकी सिंह सहित झामुमो के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.