Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

डीजे को लेकर हुए विवाद मारे गए युवक के परिजनों सहित अन्य लोगों ने किया सड़क जाम, मंत्री ने मौके पर पहुंच कर दिया कारवाई का आश्वासन

अस्पताल में एडमिट घायलों से की मुलाकात

0 83

गिरिडीह। शहर के हुट्टी बाजार रविदास मुहल्ला में बीती रात डीजे बजाने को लेकर हुए ख़ूनी संघर्ष में एक युवक की हत्या की घटना के बाद शुक्रवार की सुबह आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम के दिया। इधर सड़क जाम और हत्या की घटना की सूचना मिलने के बाद नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा दिया।विदित हो कि नगर थाना से कुछ दूरी पर ही स्थित हुट्टी बाजार के रविदास टोला में होली के दूसरे दिन गुरुवार की देर रात करीब 10 बजे डीजे बजाने से मना करने को लेकर हुए विवाद में भुजाली और अस्तूरा मारने से अजय दास नामक युवक की मौत हो गई।

जबकि उसके दो भाई सहित तीन लोग जख्मी हो गए थे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। घटना से मर्माहत और आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया था। हालांकि मंत्री सुदिव्य कुमार के aa समझाने पर लोगों ने जाम हटा दिया। इसके बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और घटना में घायल हुए युवकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई की बात कही।

sawad sansar

इस क्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार ने होली के दिन पुलिसिया लाठी चार्ज में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। साथ ही पुलिस के द्वारा किए गए लाठीचार्ज की घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोषा दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.