Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड राज्य हेल्थ केयर एंड आंगनवाड़ी इम्प्लाइज फेडरेशन ने किया नव निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा को सम्मानित

0 59

गिरिडीह। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर झारखंड राज्य हेल्थ केयर एंड आंगनवाड़ी इम्प्लाइज फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह नयन की अध्यक्षता में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई नव निर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा को फेडरेशन की ओर से पुष्प गुच्छ तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।

मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नव निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा ने फेडरेशन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जो सम्मान आप सबों एवं गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र की जनता ने दिया है। उसे सदैव याद रखुंगी तथा निगम क्षेत्र के चतुर्दिक विकास के लिए तत्पर रहुंगी

sawad sansar

कार्यक्रम को अशोक कुमार सिंह नयन, देवन्ती देवी, विरमा कुमारी, बसन्ती देवी, शैबून निशा, प्रमिला, निकहत प्रवीण , गुलशन प्रवीण, रेहाना प्रवीण, चिंटु देवी, सविता बर्मा, आशा देवी, उषा देवी, रुपा देवी, सुमिता मूर्मू, टुना देवी , बृंदा देवी, मंजू कुमारी, अन्नपूर्णा देवी शमा प्रवीण, बीणा देवी, पिंकी कुमारी, आरती देवी, सुगंधी देवी, चम्पा देवी, रींकू कुमारी, प्रमिला कुमारी आदि ने संबोधित करते हुए महिलाओं को एकजूट होने का आह्वान किया एवं नव निर्वाचित मेयर का अभिनंदन किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.