Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड में नगर निकाय चुनाव का एलान, 23 फरवरी को मतदान 27 फरवरी को होगी मतगणना, 48 शहरी निकायों में गैर-दलीय चुनाव

0 44

रांची झारखंड में शहरी राजनीति का तापमान बढ़ने वाला है। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने बताया कि राज्य के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी को होगी।

इन 48 निकायों में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं। चुनाव गैर-दलीय आधार पर कराए जाएंगे, लेकिन इसके बावजूद सभी प्रमुख राजनीतिक दल—झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस समेत अन्य दल—शहरी क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंकने में जुट गए हैं।

sawad sansar

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, इन चुनावों को राज्य की शहरी राजनीति का ‘सेमीफाइनल’ माना जा रहा है, क्योंकि इसके नतीजे आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों की दिशा और दशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि चुनाव कार्यक्रम को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की मंजूरी मिल चुकी है। वहीं झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के तहत 31 मार्च 2026 तक नगर निकाय चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न करना अनिवार्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए फरवरी में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।

चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और शहरी मतदाताओं में भी चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.