Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झामुमो नेता सह पूर्व जिप अध्यक्ष राकेश महतो की निर्मम हत्या, घुटवाली के समीप मिला अधजला शव

घटना से लोगों में आक्रोश, घटना की जांच-पड़ताल में जूटी पुलिस

0 119

गिरिडीह। गिरिडीह जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सह झामुमो नेता राकेश महतो की अज्ञात अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने उनकी हत्या कर अधजला शव को निमियाघाट थाना क्षेत्र के झारखंड कॉलेज डुमरी (घुटवाली) के समीप रोड के किनारे फेक दिया गया था। राकेश महतो की हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। खबर सुन भारी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस महकमा के कई आला अधिकारी भी मौक़े पर पहुंच गए।

sawad sansar

बताया गया की राकेश महतो शुक्रवार की रात को घर से खाना खाकर निकले थे। उसके बाद वे घर नही लौटे। शनिवार की सुबह निमियाघाट थाना क्षेत्र के झारखंड कॉलेज डुमरी (घुटवाली) के समीप रोड के किनारे उनकी अधजली लाश मिलने की खबर मिली। जिसके बाद परिजन और उनके समर्थक मौके पर पहुंचे। इस दौरान घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने काफी देर तक डुमरी फुसरो मुख्यमार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन से अविलम्ब इस हत्या कांड की गुत्थी सुलझाने और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी ने बताया कि मृतक राकेश महतो के शव को कब्जे में लेकर पोसटमार्टम के लिए भेजा जायेगा। कहा कि पुलिस जल्द ही मामले की जांच पड़ताल कर आपराधियों को दबोचने का काम करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.