Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झामुमो जिला कार्यालय में मनाया गया दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81वाँ जन्मदिन

राज्यसभा सांसद व जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने की दिशोम गुरु की लंबी आयु की कामना

456

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्यालय में शनिवार को झामुमो सुप्रीमो सह दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81वाँ जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद व पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत पार्टी के कई नेताओं ने केक काट कर दिशोम गुरु की लंबी आयु की प्रार्थना की। साथ ही एक दूसरे को केक खिलाकर बधाईयां भी दी।

sawad sansar

इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद ने दिशोम गुरु की लंबी उम्र की कामना करते हुए कहा कि आज दिशोम गुरु के नेतृत्व में हुए आंदोलन के कारण ही झारखंड अलग राज्य बन पाया है। कहा कि पिछली बार भी दिशोम गुरु के दिशा निर्देश के बाद झारखंड में गठबंधन की सरकार बनी थी और एक बार फिर झारखंड के लोगों का आशीर्वाद मिला और फिर गठबंधन के तहत यहां हेमंत सोरेन की सरकार बनी है। उन्हें पूरा उम्मीद है कि झारखंड सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

वहीं जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु का जन्मदिन पूरे झारखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सभी लोगों ने उनके बेहतर स्वास्थ्य के साथ-साथ लंबी आयु की कामना कर रहे हैं। कहा कि आज दिशोम गुरु के आंदोलन के वजह से ही झारखंड अलग राज्य बन पाया है और आज उनकी मौजूदगी में झारखंड का विकास हो रहा है।

Comments are closed.