Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झामुमो का 53वां स्थापना दिवस, मंत्री सुदिव्य कुमार व विधायक कल्पना सोरेन सहित कई नेताओं ने की शिरकत

दिशोम गुरु स्व0 शिबु सोरेन की तस्वीर को फ्रंट लाईन में रख उनकी उपस्थिति का कराया अहसास, दी श्रद्धांजली

0 34

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरिडीह का 53वां स्थापना दिवस सोमवार को स्थानीय झंडा मैदान में समारोहपूर्वक मनाया गया। जिसमें जिले के विभिन्न इलाकों से आए हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम मेें सुबे के नगर विकास मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, टुंडी विधायक मथुरा महतो, पूर्व मंत्री बेबी देवी, झामुमो जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह, महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमीत कुमार, कोडरमा से आई पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा, धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, प्रणव वर्मा सहित पार्टी के कई वरीय नेताओं ने शिरकत की।

sawad sansar

झडा मैदान आने से पूर्व सभी नेता अंबेदकर चौक में और दिशोम गुरु शिबु सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी। कार्यक्रम की शुरुआत नेताआंे ने मंच पर फ्रंट लाईन में बीच के चेयर पर मौजूद दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान झामुमो के कई फाइटर नेताओं की तस्वीर पर पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान पोषण सखी की नौकरी से इस्तीफा देकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने वाली प्रमिला कुमारी के नेतृत्व में कई महिलाओं को गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और मंत्री सुदिव्य कुमार ने पार्टी के अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान कई ओर लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। वहीं कुछ कार्यकताओं ने दिशोम गुरु स्व0 शिबू सोरेन का बड़ा तस्वीर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को भेंट किया। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा पर जमकर हमला बोला, वहीं मईया सम्मान योजना को हेमंत सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।

जिस पौधे को दिशोम गुरु ने पसीने से सींचा था वह अब बन चुका है पेड़: सुदिव्य कुमार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुबे के मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि गिरिडीह में जब साजिश के बीच जब पहला स्थापना दिवस मनाया गया था तो उस समय गुरु जी जेल में थे। कहा कि झामुमो को जिस पसीने से दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने सिंचा है, वो अब पौधा से एक बड़ा पेड़ बन चुका है और आने वाले समय में गिरिडीह में झामुमो आगे ही बढ़ता जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा दृढ संकल्पित है और झामुमो ही सिर्फ झारखंड का विकास कर सकती है।


गिरिडीह के लोगों के साथ के वजह से बनी पार्टी की सक्रिय सिपाही: कल्पना सोरेन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ-साथ गिरिडीह के लोगों का वे दिल से आभार व्यक्त करती है कि वो जब अकेली पड़ी थी तो गिरिडीह के लोगों ने उन्हें बेटी के रूप में अपनाया और एक ताकत देने का काम किया। जिसके वजह से आज वे गांडेय विधायक के साथ साथ पार्टी की एक सक्रिय सिपाही कल्पना मुर्मू सोरेन के रूप में उभरी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए सिर्फ झारखंड विकास मोर्चा ही काम कर सकती है और कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड की जनता के दर्द को समझा और हर स्तर से उनके दर्द को दूर करने का कर रहे है। इस दौरान उन्होंने मईया सम्मान योजना, सीएम एक्सीलेंस स्कूल का उल्लेख करते हुए कहा कि झारखंड के मां बहनों का सम्मान बढ़ाने के साथ ही भाईयों को स्कील से जोड़ने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपके हेमंत दादा झारखंडियों के स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहे है और इसी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए वे असम में संघर्ष कर रहें। क्योंकि असम के आदिवासियों के स्वाभिमान को बचाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा चुनाव में उतरी है। कहा कि 2050 तक हेमंत दादा झारखंड को एक विकसित राज्य के रूप में आगे करने के अभियान में जुटे हुए है।

कार्यक्रम में पार्टी के जिला महामंत्री महालाल सोरेन, उपाध्यक्ष अजीत सिंह पप्पु, शहनवाज अंसारी, नगर अध्यक्ष रॉकी ंिसह, मीडिया प्रभारी कृष्ण मुरारी शर्मा, पार्षद नुरूल होंदा, पार्षद बुलंद अख्तर रूमी, पार्षद प्रतिनिधि सेफ अली गुड्डु सहित कई वार्ड पार्षद के अलावे टून्ना सिंह, जीवन दास, अभय सिंह, दिलीप रजक, प्यारे खान, चन्दन वर्मा, लोकनाथ सहाय सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.