Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

झंडा मैदान सहित पूरे जिले में शान से लहराया तिरंगा, नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने झंडा मैदान में दी तिरंगे को सलामी

कई विभाग की ओर से निकाली गई आकर्षक झांकियां, हुए सम्मानित राज्य के विकास के साथ साथ समाज के अंतिम पायेदान के लोगों के लिए झारखंड सरकार गंभीर: सुदिव्य कुमार

0 139

गिरिडीह। 77 वे गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को गिरिडीह में भी देश का आनबान शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिला प्रशासन के साथ विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों सहित अन्य संस्थानों में ध्वाजारोहण किया गया। मुख्य कार्यक्रम स्थानीय झंडा मैदान में हुआ। जहां सूबे के नगर विकास सह पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान मंत्री के साथ डीसी रामनिवास यादव व एसपी डॉ विमल कुमार ने पैरेड का निरीक्षण किया। पैरेड में जिला पुलिस बल के जवानों के साथ उत्पाद विभाग के जवान, होम गार्ड जवान, बीएनएस डीएवी के छात्राए, सर जेसी बॉस स्कूल की छात्राए, कार्मेल स्कूल की छात्राए भी शामिल हुई।

मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने जनता को संबोधन करते हुए कहा कि देश को आजादी मिलने के बाद डॉ भीम राव अंबेडकर द्वारा संविधान की रचना की गई और इसी संविधान को 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया, जिसे लेकर आज सभी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दौरान उन्होंने देश की आजादी में अपने योगदान देने वाले देश के महान विभूतियों के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए नमन किया। मौके पर उन्होंने राज्य सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि झारखंड के विकास को लेकर उनकी सरकार पिछले 6 वर्षो से लगातार प्रयासरत है। जिसके कारण ही उन्हें जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है। कहा कि गिरिडीह जिला सहित पूरे राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार गंभीर है।

sawad sansar

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते करते हुए डीसी रामनिवास यादव ने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इस क्रम में उन्होंने जिले में चल रही विकास योजनाओं के सम्बन्ध में लोगों को जानकारी भी दी।

इस दौरान शिक्षा विभाग, उत्पाद विभाग, महिलाओं के जीवन को आत्म निर्भर बनाने के लिए संचालित जेएसएलपीएस, आवास योजना के अलावे अन्य विभागों, सांस्कृतिक मंचों के द्वारा एक से बढ़ कर एक झांकियां निकाली गई। साथ ही परेड के दौरान स्कूली बच्चियों के द्वारा की गई बैंड की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान परेड में विभिन्न प्लाटून के प्लाटून कमांडर एवं झांकी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभाग को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इधर समाहरणालय परिसर में उपायुक्त रामनिवास यादव, जिला परिषद में अध्यक्ष मुनिया देवी, एसडीएम कार्यालय में एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुत, नगर निगम में नगर उपआयुक्त प्रशांत कुमार लायक, पचंबा थाना में थाना प्रभारी राजीव कुमार, नगर थाना में थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। वहीं न्यू पुलिस लाईन में एसपी डॉ विमल कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी देने के साथ ही परेड का निरीक्षण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.