Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

जेबीकेएसएस नेता संजय मेहता और अभिषेक साहू आजसू में हुए शामिल

भाटिंदा वॉटर फॉल में आयोजित बैठक में पार्टी सूप्रिमो ने किया स्वागत

779

धनबाद। धनबाद के भाटिंदा वॉटर फॉल पुटकी में आयोजित आजसू पार्टी की केंद्रीय कमिटी की बैठक पार्टी सूप्रीमो सुदेश महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान हजारीबाग के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहें जेबीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष संजय मेहता व धनवार विधानसभा से चुनाव लड़ चुके जेबीकेएसएस केंद्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार साहू ने अपने समर्थकों के साथ आजसू पार्टी का दामन थामा। मौके पर आजसू पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने सभी पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने संजय मेहता और अभिषेक साहू को कोर कमिटी में जगह देते हुए भविष्य में दोनों युवा चेहरों को पार्टी में महत्पूर्ण जिम्मेदारी देने का आश्वासन दिया। मौके पर गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी सहित कई नेता मौजूद थे।

ITI

Comments are closed.