Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह स्टेशन पहुंचे आसनसोल डीआरएम संग्राम मौर्या और सुरक्षा सीओएम भावना जैन, स्टेशन का किया निरीक्षण।

कहा है अमृत भारत स्टेशन के लिस्ट में शामिल किया गया है गिरिडीह स्टेशन, होगा काया कल्प

0 45

गिरिडीह। आसनसोल डीआरएम संग्राम मौर्या गुरुवार को आसनसोल सुरक्षा सीओएम भावना जैन सहित अपनी पूरी टीम के साथ गिरिडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन के कुछ खास पॉइंट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पैनल का निरीक्षण किया, जहां उन्हें सारा सिस्टम अपटुडेट दिखा। पैनल निरीक्षण के बाद डीआरएम ने कई और स्थानों का निरीक्षण किया। जहां कुछ कमियां दिखी तो उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए डीआरएम संग्राम मौर्या ने कहा कि गिरिडीह रेलवे स्टेशन अब अमृत भारत स्टेशन के लिस्ट में है, जिसे और मोडीफाई करने का निर्णय लिया गया है। कहा कि जल्द ही इस पर कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान डीआरएम ने कहा कि गिरिडीह से मधुपुर तक पटरी बदलने का कार्य किया जा रहा है और अगले एक माह में ये कार्य पूरा होने के बाद गिरिडीह मधुपुर सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय पर ही चलेगी। कहा कि गर्मी का समय आ रहा है, ऐसे में पटरी को दुरुस्त करना भी जरूरी है। पटना और कोलकाता के लिए खास ट्रेन चलाने को लेकर भेजे गए प्रस्ताव पर उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा उन्हें इस विषय की जानकारी नहीं है।अगर ऐसा प्रस्ताव है तो उस पर रेलवे बोर्ड को अवगत कराया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.