Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह से धराया शातिर साइबर ठग, रिटायर्ड कर्मी के खाते से उड़ाए थे 25 लाख रुपये

गढ़वा पुलिस ने गिरिडीह के गप्पे गाँव किया गिरफ्तार

103

गिरिडीह : हिडाल्को से रिटायर्ड एक कर्मी के बैंक खाते से 25 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में गढ़वा साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरिडीह जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

गढ़वा साइबर डीएसपी चिरंजीवी के नेतृत्व में पुलिस टीम मंगलवार को गिरिडीह पहुंची और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गप्पेय गांव निवासी लक्ष्मण मंडल को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले का मुख्य आरोपी प्रदीप मंडल अब भी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड कर्मी को सेवानिवृत्ति के बाद पावना मद में 25 लाख रुपये की राशि मिली थी। इसी रकम को साइबर अपराधियों ने खाते से निकाल लिया। जांच में पता चला कि गिरिडीह निवासी प्रदीप मंडल ने तकनीकी तरीकों से रिटायर्ड कर्मी का खाता हैक कर सारा पैसा निकाल लिया और उसमें से एक बड़ी राशि लक्ष्मण मंडल के खाते में ट्रांसफर की।

पूछताछ में लक्ष्मण ने स्वीकार किया है कि उसके खाते में यह रकम प्रदीप द्वारा डाली गई थी। फिलहाल गढ़वा पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Comments are closed.