गिरिडीह में है श्रद्धा भाव से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, दिनभर चला अनुष्ठान, कही भंडारा तो कहां भजन संध्या का हुआ आयोजन।

गिरिडीह। भगवान श्री राम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव गुरुवार को गिरिडीह में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न हनुमान मंदिरों को जहां आकर्षक रूप से सजाया गया था।
वहीं दिन भर अनुष्ठान के साथ ही ही शाम को भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर शहर के बड़ा चौक स्थित हनुमान मंदिर, बरवाडीह स्थित हनुमान गढ़, कुटिया मंदिर में श्री महावीर कुटिया मंदिर सेवा समिति द्वारा भव्य रूप से बजरंगबली की पूजा अर्चना की गई।
वहीं टॉवर चौक स्थित श्री शिव महावीर मंदिर में श्री शिव महावीर गणपति सेवा ट्रस्ट के द्वारा हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाते हुए 101 महिलाओं और युवतियों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ किया गया।
साथ ही स्थानीय कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुति की गई।
