गिरिडीह में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया ईद उल फितर का त्यौहार, मंत्री सुदिव्य कुमार ने दी बधाई
मस्जिदों व ईदगाहों में पूरे एहतराम के साथ अदा की गई ईद की नमाज, एक दूसरे को गले लगाकर दी ईद की मुबारकबाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में मुस्तैद दिखे पुलिस अधिकारी

गिरिडीह। आपसी भाईचारे का त्यौहार ईद उल फितर शनिवार को गिरिडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार की शाम को ईद के चांद का दिदार होने के बाद सभी ईद की तैयारी में जूट गए थे। शनिवार की अहले सुबह से ही जहां एक ओर ईद को लेकर लोगों में उत्साह था। वहीं युवा, और वृद्धों के साथ बच्चों ने भी नये नये कपड़े पहनकर ईद की नमाज अदा करने के लिए आस पास के मस्जिदों व ईदगाह पहुंचे हुए थे। इस दौरान शहर के शहर के स्टेशन रोड स्थित लाईन मस्जिद, भंडारीडीह स्थित जामा मस्जिद, मोहनपुर, मस्जिद, पचंबा, विशनपुर, बड़ा चौक, बरवाडीह सहित आस-पास के मुफ्फसिल क्षेत्र में स्थित मंस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के बाद भंडारीडीह व बरवाडीह स्थित ईदगाह में सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने पूरी अदबो एहतराम के साथ ईद की नमाज अदा की। वहीं महिलाएं और युवतियों ने घरों में ही ईद की नमाज अदा की।



इस क्रम में शहर के भंडारीडीह कब्रिस्तान स्थित ईदगाह और बरवाडीह कब्रिस्तान स्थित ईदगाह में नामाजियों की भीड़ उमड़ी हुई थी। नमाज अदा करने के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल फितर की मुबारकबाद दी। इस क्रम में युवाओं के साथ साथ बच्चांे ने भी पूरे उत्साह के साथ अपने हम उम्र के साथ गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं घरों में भी पहुंचकर परिवार के सदस्यों के साथ-साथ रिस्तेदारों व दोस्तों ने भी एक दूसरे को ईद की बधाई दी और सवैया का लूत्फ उठाया।

इस दौरान कई स्थानों पर विभिन्न क्लब के द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सुबे के मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार, महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह शामिल हुए और गिरिडीह सहित पूरे झारखंड वासियों को ईद की बधाईयां दी।
वहीं उपायुक्त राम निवास यादव और एसपी डॉ विमल कुमार ने गिरिडीह वासियों को ईद की बधाई दी।

इधर ईद को देखते हुए शहर से लेकर ग्रामीण इलाको में जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम किए गए थे। वहीं सभी थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र में सुबह से ही पेट्रोलिंग करते दिखे। वहीं शहर के बरवाडीह, भंडारीडीह ईदगाह के पास एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी वन नीरज सिंह व डीएसपी टू कौशर अली, बीडीओ गणेश रजक, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद दिखे। वहीं बाइक पर पुलिस जवानों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही थी।
