Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह में नही थम रहा है बकाए वसूली एजेंटों की गुंडागर्दी

बाइक लोन की एक किस्त के कारण पांच एजेंटों ने युवक के साथ की मारपीट, बहन और पत्नी को लेकर कही आपत्तिजनक बातें

0 131

गिरिडीह। गिरिडीह में इन दिनों फाइनेंस कपंनी के एजेंट हो या फिर लोन रिकवरी एजेंट हो सभी एजेंट कम गुंडे की तरह पैश अधिक आते है। पूर्व में स्वयं समूंह के माध्यम से लोन देने और फिर लोन वसूली करने वाले एजेंट के धमकियों से तंग आकर कई महिलाएं आत्महत्या कर चुकी है। वहीं वर्तमान समय में वाहनों के फाइनेंस कंपनी के वसूली एजेंट भी लोन रिकवरी करने के लिए गुंडाई पर उतर गए है, जो उपभोक्ताओं को बेइज्जत करने के साथ ही उनके साथ मारपीट भी करते है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को टीवीएस कंपनी से फाइनेंस कराने वाले युवक पंकज तुरी के साथ सामने आया है। शहर के बरगंडा नया पुल के समीप से गुजरने के क्रम में पंकज नामक युवक को कंपनी के पांच वसूली एजेंटो ने रोक लिया और गुंडई दिखाते हुए उसे पुल के नीचे ले जाकर न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसकी पत्नी और बहन को लेकर आपत्तिजनक बातें भी कही।

sawad sansar

बताया जाता है कि कोबाड़ के रहने वाले पंकज अपनी पत्नी और बहन के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान कंपनी के रिकवरी एजेंट ने पत्नी और बहन के साथ पंकज को जबरन रुकवाया और गाड़ी के बकाए एक किस्त देने को कहा। नहीं देने पर एक एजेंट पंकज को पुल के नीचे ले जाते हुए बहन और पत्नी को लेकर आपत्तिजनक बाते कही। जब पंकज ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे। इस बीच जब आस-पास के लोग मौके पर पहुंचकर बीच बचाव करते हुए आक्रोशित हुए तो सभी एजेंट भाग खड़े हुए। इस दौरान एक गुंडा अपने बाइक को वहीं पर छोड़ कर भाग खड़ा हुआ।

इधर स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जप्त करने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जूट गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.