Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह पहुंचे JLKM सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो, jlkm समर्थित महापौर प्रत्याशी फूल देवी का बढ़ाया उत्साह,

0 25

गिरिडीह। डुमरी विधायक सह JLKM सुप्रीमो जयराम महतो गुरुवार को गिरिडीह पहुंचे और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) समर्थित गिरिडीह नगर निगम महापौर पद की प्रत्याशी फूल देवी को समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने जनता से फूल देवी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विदित हो कि बीते रविवार को JLKM के केंद्रीय महासचिव देशराज और केंद्रीय संयुक्त सचिव नागेंद्र चंद्रवंशी की उपस्थिति में गिरिडीह इकाई ने फूल देवी को समर्थन देने का ऐलान किया था। इसी क्रम में जयराम महतो गिरिडीह पहुंचे और चुनावी माहौल को मजबूत करने के उद्देश्य से जनता के बीच समर्थन जुटाया।

sawad sansar

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक जयराम महतो ने कहा कि JLKM की विचारधारा झारखंड के गरीब, कमजोर और वंचित वर्गों को उनका हक दिलाने की है। उन्होंने कहा कि फूल देवी ऐसी प्रत्याशी हैं जो पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्य करती हैं और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा सकती हैं।

उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव उनके लिए चुनौतीपूर्ण जरूर रहेगा, क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में उनके दल को शहर की तुलना में ग्रामीण इलाकों से अधिक समर्थन मिला था। फिर भी उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि JLKM युवाओं की पार्टी है और पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में है।

जयराम महतो ने दावा किया कि इस चुनाव का परिणाम उम्मीद से कहीं बेहतर होगा और पार्टी को मजबूत जनसमर्थन मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.