Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

गिरिडीह निगम क्षेत्र के सभी वार्ड आरक्षण के लिए उपायुक्त ने जारी की अधिसूचना, 36 वार्ड में महिलाओं के लिए आरक्षित की गई 16 सीटे

0 305

गिरिडीह। हाईकोर्ट के लगातार दबाव के बाद राज्य निर्वाचन आयोग निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गया है। इसी क्रम में शनिवार की देर शाम को उपायुक्त रामनिवास यादव ने गिरिडीह नगर निगम के 36 वार्ड के आरक्षित, अनारक्षित और महिला आरक्षित सीटों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। संभवतः वर्ष 2026 के पहले व दूसरे माह में निकाय चुनाव होने की संभावना है। ऐसे में उपायुक्त द्वारा वार्ड स्तर पर जारी अधिसूचना के दौरान कुछ वार्ड में फेरबदल किए गए हैं। इसमें कई वार्ड ओबीसी कोटा के लिए निर्धारित किए गए है। जबकि कई वार्ड महिला और कुछ को समान्य कोटे में रखा गया है।

उपायुक्त द्वारा जारी अधिसूचना के आधार पर निगम के वार्ड नंबर 1 को अनारक्षितश्रेणी में रखा गया है। वही वार्ड नंबर 2 को ओबीसी कोटे में शामिल किया गया है। जबकि 3 नंबर महिला के लिए, 4 और 5 ओबीसी कोटे से महिला और अन्य के लिए आरक्षित है। वार्ड नंबर 6 और 7 अनारक्षित है। वार्ड 8 ओबीसी अन्य के लिए, जबकि 9, 10, 11 महिला के बाद अन्य के अनारक्षित है। वार्ड 12 और 13 अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अन्य, वार्ड 14 व 15 महिला के लिए अनारक्षित है। वार्ड नंबर 16 पिछड़ा वर्ग 2 अन्य, वार्ड 17 पिछड़ा वर्ग 2 महिला, वार्ड 18 महिला के लिए अनारक्षित है। वार्ड 19 अत्यंत पिछड़ा वर्ग वन अन्य, वार्ड 20 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 21 और 22 अनुसूचित जाति अन्य के लिए, वार्ड 23, 24 समान्य वर्ग के लिए, वार्ड 25 समान्य वर्ग की महिला के लिए, वार्ड 26 अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 महिला के लिए तय किया गया हैं। जबकि वार्ड 27 को ओबीसी वर्ग 2 अन्य, वार्ड 28 व 29 को समान्य वर्ग के लिए रखा गया है। वही वार्ड 30 व 31 को समान्य वर्ग की महिलाओ के लिए रिजर्व किया गया है। वार्ड 32 और 33 को अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 की महिलाओं के लिए रिजर्व किया गया है। वार्ड 34 को अत्यंत पिछड़ा वर्ग 1 से अन्य के कोटे के लिए निर्धारित किया गया है। जबकि वार्ड नंबर 35 को समान्य महिला के लिए तथा वार्ड नंबर 36 को अनुसूचित जाति की महिला के लिए रिजर्व किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.