Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

खंडोली में बन रही सड़क के लिए ली गई आदिवासियों की जमीन का नही मिला मुआवजा

फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता राजेश यादव ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

0 294

गिरिडीह। खंडोली डैम के समीप बनाई जा रही सड़क में स्थानीय आदिवासियों की करीब 4 एकड़ जमीन ली गई है, लेकिन अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला है। आदिवासी रैयतों को इस बात का भय सता रहा है कि, अन्य कई जगहों की तरह कहीं उन्हें भी सड़क बनने के बाद मुआवजे से वंचित न कर दिया जाए। मामले को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व जिप सदस्य सह ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव से मुलाकात की। जिसके बाद श्री यादव शनिवार की सुबह सड़क निर्माण स्थल पर पहुंचे और मामले से अवगत हुए।

इस दौरान पूर्व जिप सदस्य सह ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने कहा कि, आदिवासी परिवारों की चिंता जायज है, क्योंकि पूर्व में कई जगहों पर ऐसा देखा गया है कि, निर्माण कार्य होने के बाद मुआवजा नहीं मिल पाया है। श्री यादव ने कहा कि, जानकारी के अनुसार उक्त जमीन बेंगाबाद अंचल अंतर्गत करणपुरा पंचायत के मौजा कारीचट्टान के खाता 10 एवं प्लॉट 113, 214 और 241 में स्थित है, जिसका मूल खतियान रामसाय मांझी के नाम से है। इसलिए प्रशासन को उक्त ग्रामीणों को मुआवजा देना चाहिए।

sawad sansar

प्रभावित परिवारों से मुलाकात क्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि, यदि प्रशासन ने इस समस्या को संज्ञान लेकर मुआवजा भुगतान नहीं करवाया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर चुड़का चौड़े, दुर्गा चौड़े, बाबूलाल चौड़े, मुंशी चौड़े, जीवन चौड़े, नुनुलाल चौड़े, सीतालाल चौड़े, मनोज चौड़े, चुड़का चौड़े, श्यामलाल मरांडी, महेंद्र चौड़े आदि मौजूद थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.