Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

काम से हटाये जाने से नाराज कर्मी ने व्यवसायी की पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला

गंभीर रूप से घायल नीति बरनवाल का मर्सी हॉस्पिटल में चल रहा इलाज, आरोपी को मुहल्लेवासियों ने दबोच कर किया पुलिस के हवाले

0 6

गिरिडीह। शहर के बाभनटोली स्थित काली बाबू हाता मं रहने वाले छड़ सिमेंट के व्यवसायी संजय बरनवाल के घर में घूसकर एक युवक ने उनकी पत्नी नीति बरनवाल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें नीति बरनवाल गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद जहां भाग रहे युवक को मुहल्ले के लोगों ने दबोच लिया। वहीं गंभीर रूप से घायल निधी बरनवाल को इलाज के लिए शहर के मर्सी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

sawad sansar

घटना के बाबत बताया जाता है कि संजय बरनवाल हमला करने वाला युवक संजय दास उनके यहां चालक के रूप में काम करता था। कुछ दिन पूर्व किसी कारण वश काम से हटा दिया था। जिसके कारण संजय दास नाराज था, इसी बीच किसी बात को लेकर संजय दास और संजय बरनवाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद युवक ने नीति बरनवाल पर हमला कर दिया। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची मुफ्फसिल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेते हुए मामले की छानबीन मे ंजूट गई है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही बरनवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल, जिलाध्यक्ष सुबोध बरनवाल सहित अन्य लोग मर्सी हॉस्पिटल पहुंचे और संजय बरनवाल से मिलकर मामले की जानकारी ली। इस दौरान प्रदेष अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल ने घटना की निन्दा करते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.