Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

कल से शुरू होने वाली नामांकन प्रक्रिया को लेकर तैयारी पूरी, मेयर के लिए समाहरणालय व वार्ड पार्षद के लिए सदर प्रखंड में की गई है व्यवस्था।

सदर प्रखंड में चार निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त

0 303

गिरिडीह। राज्य चुनाव आयोग के द्वारा नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही जहां एक और चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है वहीं प्रशासनिक महकमे में भी हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में 29 जनवरी से शुरू होने वाले नामांकन प्रक्रिया को लेकर जोर शोर से तैयारी की जा रही है। गुरुवार से होने वाले नामांकन कि प्रक्रिया को देखते हुए महापौर और वार्ड पार्षद के प्रत्याशी के निर्वाचि पदाधिकारी के कार्यालय के बाहर बांस का बैरिकैटीग बनाया जा रहा है।

गिरिडीह नगर निगम के मेयर पद के लिए नामांकन प्रपत्र पापड़वाटांड़ स्थित न्यू समाहरणालय में अपर समाहर्ता विजय सिंह विरुआ के कार्यालय में जमा लिए जायेंगे। जिसे देखते हुए उनके कार्यालक के बाहर प्रत्यशायीयों के बैठने और प्रपत्र जमा करने की व्यवस्था की जा रही है। ताकि प्रत्याशियों को कोई परेशानी न हो। वहीं निगम के 36 वार्ड के वार्ड प्रत्याशियों के लिए सदर प्रखंड और सदर अंचल में नामांकन पर्चा भरा जाएगा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कोई परेशानी न हो, इसके लिए सदर प्रखंड कार्यलय में भी बैरिकैटींग कराया गया है।

sawad sansar

विदित हो कि 36 वार्ड के लिए चार निर्वाचि पदाधिकारी नियुक्त किए गए है। जिसमें सदर प्रखंड के बीडीओ गणेश रजक, सदर अंचल के अंचलाधिकारी जीतेन्द्र प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी विनोद कुमार सिंह और भूमि सुधार उप समाहर्ता अमरेंद्र कुमार डांग शामिल हैं। वार्ड नंबर 1 से 9 के लिए बीडीओ गणेश रजक को निर्वाचि पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि वार्ड नंबर 10 से 18 के लिए सीओ जितेंद्र प्रसाद को, वार्ड नंबर 19 से 27 के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी बिनोद प्रसाद सिंह को और वार्ड नंबर 28 से 36 के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता अमरेंद्र कुमार डांग को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.