Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

एसपी ने किए अरगाघाट सहित विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण

अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

0 56

गिरिडीह। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर एक ओर जहां लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर छठ घाटो की विभिन्न पूजा समितियों व निगम प्रशासन के द्वारा जोर शोर से साफ सफाई की जा रही है। इस क्रम स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावे प्रशासनिक अधिकारी भी छठ घाटों का जायजा ले रहे है। रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने भी अरगाघाट, शास्त्रीनगर छठ घाट, शिवशक्ति छठ घाट समेत शहर के कई प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उनके साथ डीएसपी नीरज सिंह और नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार के अलावे छठ घाट पूजा समिति के दीपक शर्मा, डिम्पल साव, नवीन सिन्हा, मुकेश पांडेय, विपिन्न तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।

sawad sansar

छठ घाटों का निरीक्षण करने के क्रम में एसपी ने पुलिस वॉच टावर, साफ-सफाई, लाइटिंग, घाटों में पानी की गहराई, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को व्यवस्था से जुड़े कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर एसपी डॉ विमल कुमार ने कहा कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण है। कहा कि भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और पार्किंग की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पर्व के दौरान जिले के थानों को सतर्क रहने के साथ ही विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.