उपायुक्त ने अपने कार्यालय लगाया जनता दरबार, कई मामलों का किया ऑन द स्पॅट निष्पादन
जनता दरबार में आने वाले आमजन निराश होकर न जाए इसका रखा गया विशेष ध्यान, अधिकारियों को भी दिए गए मामले का निष्पादन का निर्देश


गिरिडीह। उपायुक्त रामनिवास यादव ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाया और लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान जनता दरबार में आने वाले कोई भी आमजन निराश होकर न जाए इसका विशेष ध्यान रखते हुए जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से उपायुक्त श्री यादव ने मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए और कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया। साथ ही जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने भूमि संबंधित बढ़ती समस्याओं को देखते हुए अंचलाधिकारी को इस सम्बन्ध में जनशिकायतों का निराकरण करने का सख्त निर्देश दिया।
जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि, दाखिल खारिज, राजस्व, पेंशन, राशन, पेयजल, शिक्षा, कल्याण, आदि से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कारवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया तथा जल्द से जल्द शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार में आने वाले कोई भी नागरिक निराश न लौटें इसका ध्यान रखा जाए एवं जिला स्तर पर ही नहीं बल्कि प्रखंड एवं अंचल में भी त्वरित गति से समस्याओं का निराकरण किया जाए।

Comments are closed.