Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

400

गिरिडीह। तिसरी थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध रूप से बिहार ले जाई जा रही विदेशी शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने चंदौरी मार्ग पर एक टोयटा कार (DL4CNE-3423) को रोककर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब पाई गई।

तलाशी के दौरान वाहन से कुल 466 बोतलें विदेशी शराब बरामद की गईं, जिन पर फोर सेल इन झारखंड ऑनली लिखा हुआ था। जिससे स्पष्ट हुआ कि शराब को झारखंड से अवैध रूप से बिहार भेजा जा रहा था।

sawad sansar

पुलिस ने मौके पर से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान बिहार निवासी कृष्ण कुमार पासवान और राजन कुमार पासवान के रूप में हुई है। जब्त वाहन व शराब को तिसरी थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ITI

Comments are closed.