Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अरगाघाट में नदी तट में शव मिलने से सनसनी, शराब के नशे में रैलिंग से गिरने के कारण मौत होने की संभावना

मकतपुर के सुरज गुप्ता के रूप में हुई मृतक की पहचान, जांच में जूटी पुलिस

0 66

गिरिडीह। शहर के अरगाघाट स्थित सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मकतपुर निवासी 55 वर्षीय सुरज गुप्ता के रूप हुई है। मंदिर के समीप उसरी नदी तट के पास शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों बताया कि सूरज गुप्ता को शराब पीने की आदत थी और वे अक्सर अहले सुबह घर से निकल जाया करते थे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अरगाघाट पुल पर बनी रेलिंग से नीचे गिरने के कारण सूरज गुप्ता की मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी दो से तीन लोग इसी स्थान पर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुल की रेलिंग की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

sawad sansar

इधर घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। मौके पर पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शराब सेवन के बाद गिरने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.