Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अमेरिकी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति का किया पुतला दहन

947

गिरिडीह। अमेरिकी सरकार के द्वारा भारतीय प्रवासियों को हथकड़ी व पैरों में बैडियां बांधकर अचानक निर्वासन से उत्पन्न संकट के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को शहर के मुख्य मार्ग में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने टॉवर चौक पर अमेरिकी राष्ट्रपति का भी पुतला दहन किया।

 

मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह के खतरनाक घटनाओं के बावजूद केंद्र सरकार उदासीन और असहाय बनी हुई है, हमारे नागरिकों के लिए खड़े होने और मानवीय व्यवहार करने की मांग करने के बजाय सरकार शर्मनाक तरीके से इन कार्यवाईयों को उचित ठहरा रही है। कहा कि वैश्विक मंच पर हमारे नागरिकों की गरिमा और अधिकारों की रक्षा करने में विफलता कर्तव्य का एक अक्षमय परित्याग है, जो सरकार को अपने लोगों के प्रति साहस और प्रतिवहता की कमी को उजागर करता है।

 

sawad sansar

प्रदर्शन में कांग्रेस नेता मदनलाल बिश्वकर्मा, अहमद रजा नूरी, राजेश तुरी, जुनैद आलम, संतोष राय, योगेश्वर महथा, सोहैल, बेलाल, पंकज सागर, गुलाम, त्रिभुवन दास, गोरे खान, प्रदीप पांडेय, कुलदीप सिंह, निजाम, राजीव रंजन, सुजीत मंडल सहित अन्य कांग्रेसी शामिल थे।

ITI

Comments are closed.