Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

अजय दास हत्याकांड के मुख्य आरोपी राहित दास सहित सभी आरोपी गिरफ्तार एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, हत्या में उपयोग हुए चाकू को बराकर नदी तट से किया बरामद

0 15

गिरिडीह। होली के दूसरे दिन डीजे बजाने और बंद करने को लेकर शहर के हुट्टी बाजार स्थित रविदास टोला में हुए हिंसक झड़प और अजय दास की हत्याकांड में फरार एक नाबालिक सहित चारो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपियों के निशानदेही पर बराकर नदी तट पर से हत्या में उपयोग हुए चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। मंगलवार को एसपी डॉक्टर विमल कुमार व डीएसपी नीरज सिंह ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित दास व उसके पिता रवि दास के अलावे रोनित दास शामिल है। वही हत्याकांड में शामिल चौथा आरोपी नाबालिग है। बताया गया कि नगर और मुफ्फसिल थाना प्रभारी रतन सिंह और श्याम किशोर महतो के नेतृत्व में गठित अलग अलग टीमों ने दूसरे राज्यों में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को दबोचा है। जबकि रोहित दास के निशानदेही पर हत्याकांड में इस्तेमाल चाकू को भी जब्त कर लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.