नामांकन के अंतिम दिन सदर प्रखंड में रहा गहमा गहमी का माहौल, पार्षद के नामांकन के लिए लगी रही प्रत्याशियों की भीड़ भाजपा के संदीप डंगायच, नवीन सिन्हा सहित कई प्रत्याशियों ने किया नामांकन

गिरिडीह। आगामी 23 फरवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर जारी नामांकन प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गई। नामंाकन के अंतिम दिन होने के कारण सदर प्रखंड में प्रत्याशियों के साथ साथ उनके समर्थको की भी लगी हुई थी। जिसके कारण पूरे प्रखंड कार्यालय में गहमागहमा का माहौल बना हुआ था। नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को भाजपा नेता संदीप डंगायच ने जहां वार्ड नंबर 16 से तथा नवीन कुमार सिन्हा ने वार्ड नंबर 10 से नामांकन पर्चा दाखिल किया। वहीं पत्रकार मनोज कुमार वार्ड नंबर 11 से, अधिवक्ता 6 से निरंजन कुमार, वार्ड नंबर 10 से तरूण मुखर्जी, वार्ड नंबर 28 से सरिता देवी सहित 36 वार्डो से कई प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।
नामांकन के दौरान वार्ड नंबर एक से कुल 6 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा है। जिसमें अनिल कुमार गुप्ता, प्रेमलता देवी, अमीत कुमार साहू, पंकज कुमार, शीतल कुमारी, गंधारी देवी नामांकन पर्चा दाखिल की है।


वार्ड नंबर दो से 6 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। जिसमें सहिदा खातून, सहादत अंसारी, मोहम्मद लल्लु, दीपक कुमार साहू, दानिश अहमद और तबरेज अंसारी शामिल है।
वार्ड नंबर तीन से 5 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। जिसमें पूर्व वार्ड पार्षद सदानंद वर्मा की पत्नी रानी देवी, वदरून निशा, ज्योति भदानी, सुषमा देवी और नीलू कंधवे शामिल है।
वार्ड नंबर चार में कुल 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। जिसमें सजरा खातून, मो0 साकेत अंसारी, जुबेदा अंसारी, रजिया खातून, मो0 सद्दाम हुसैन, मो0 साकेत अंसारी, कृष्णा कुमार साहू और राजन कुमार शामिल है।
वार्ड नंबर पांच में तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। यहां से शबाना आजमी, हिना खानम और आइशा खातून ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है।
वार्ड नंबर छह से कुल 7 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। इस वार्ड से भाजपा नेता संजीव कुमार के अलावे विकी कुमार राम, पूर्व पार्षद माया देवी, दशरथ पंडीत, निरंजन कुमार, विक्रम पंडीत व रवि राज शामिल है।
वार्ड नंबर सात से 6 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। जिसमें मोहम्मद बबलू अंसारी, विक्रांत कुमार सिंह, समीर दीप, रबिया परवीन, मो0 चांद, मो0 नियामतुल्लाह रईन शामिल है।
वार्ड नंबर आठ से 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा है। हालांकि कई प्रत्याशियों ने दो पाट में नामांकन पर्चा दाखिल किया है। यहां से ओबेदुल्लाह, निकहत नाजनीन, मोहम्मद इम्तियाज अली, पपीन्द्र कुमार, साबीर अख्तर, आसिफ इकबाल, सुम्मी प्रवीण व मो0 सद्दाम ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है।
वार्ड नंबर 9 में 5 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है। जिसमें सूलेखा देवी, रीमा भारती, पूनम बरनवाल, संगीता कुमारी व दीपा दिव्या सिन्हा शामिल है।
