Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

नामांकन के चौथे दिन समाहरणालय व सदर प्रखंड में रही सरगर्मी, मेयर के लिए तीन और पार्षद के लिए 42 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा भाजपा नेता संजीव कुमार, पवन कंधवे, आरती देवी सहित अन्य प्रत्याशियों के जुलूस में रही समर्थकों की भीड़, प्रत्याशियों ने किए जीत के दावे

0 92

गिरिडीह। नगर निगम चुनाव को लेकर सोमवार को गिरिडीह में काफी सरगर्मी बनी रही। नामांकन के चौथे दिन जहां मेयर पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। वहीं विभिन्न वार्ड से पार्षद पद के लिए कई प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भरा। इस क्रम में मेयर पद के लिए झामुमो नेत्री प्रमिला मेहरा के अलावे गौरव कुमार और योगेन्द्र महथा ने समाहरणालय परिसर पहुंचकर निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता विजय सिंह विरुआ के समक्ष नामाकंन पर्चा दाखिल किया।

वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर एक से समाजसेवी पवन कंधवे की मां प्रेमलता देवी, वार्ड नंबर दो से शाहिदा खातून और सहादत अंसारी उर्फ सिराज अंसारी, वार्ड नंबर तीन से रानी देवी, बदरुन निशा व ज्योति भदानी, वार्ड नंबर चार से साजरा खातून, मो सौकत अंसारी व जुबेदा खातून, वार्ड नंबर पांच से शबाना आजमी, वार्ड नंबर छह से विक्की कुमार राम, भाजपा नेता संजीव कुमार, वार्ड नंबर आठ से उबबेदुल्लाह, निखत नाजनीन व मो इम्तियाज अली ने नामांकन पर्चा भरा। सभी प्रत्याशी अपर्न समर्थकों के साथ सदर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और वार्ड नंबर एक से नौ तक के निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ गणेश रजक के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया।

sawad sansar

इधर वार्ड नंबर 10 से 18 के निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ जितेंद्र प्रसाद के समक्ष वार्ड नंबर 10 से राहुल कुमार व वार्ड नंबर 17 से भाजपा नेता हब्लू गुप्ता की पत्नी आरती देवी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

वार्ड नंबर 19 से 27 के निर्वाची पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी बिनोद प्रसाद सिंह के समक्ष वार्ड नंबर 19 से नूरी नाजिया, शबनम बानो, वार्ड नंबर 20 से उर्मिला देवी, वार्ड नंबर 21 से राजा कुमार, वार्ड नंबर 23 से अंशु कुमार यादव, मुकेश कुमार यादव व मुन्ना रजवार, वार्ड नंबर 24 से हसन तबरेज, मो0 जियाउद्दीन अंसारी तथा वार्ड नंबर 26 से कहकशा अंजुम ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

वार्ड नंबर 28 से 36 के निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता अमरेंद्र कुमार डांग के समक्ष वार्ड नंबर 28 से गोविंद कुमार यादव, मो0 फारुख, झामुमो नेता साठु ठाकुर के पुत्र सावन ठाकुर, वार्ड नंबर 29 से महेंद्र दास, पवन कुमार रवानी, अभिषेक कुमार शर्मा, वार्ड नंबर 30 से शारदा देवी, वार्ड नंबर 31 से आसमा परवीन, वार्ड नंबर 32 से इशरत जहां, वार्ड नंबर 33 से यास्मीन परवीन व आरजू बनो, वार्ड नंबर 34 से सरफराज अंसारी, वार्ड नंबर 35 से शकुन्तला देवी तथा वार्ड नंबर 36 से शहनाज खातून व निशा कुमारी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

इस दौरान जहां मेयर पद के प्रत्याशियों ने अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ जुलूस निकालकर शहर भ्रमण किया। वहीं वार्ड प्रत्याशी भाजपा नेता संजीव कुमार, पवन कंधवे व आरती देवी के सहित अन्य प्रत्याशियों के समर्थन में काफी संख्या में लोग सड़क पर उतरकर अपने प्रत्याशी का उत्साह बढ़ाया और नामंाकन कार्यालय तक पहुंचे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.