Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हुए 9 जवान

353

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहाँ नक्सलियों के द्वारा IED ब्लास्ट में 9 जवानों के शहादत की खबर सामने आई है। वहीं दो जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने जवानों से भरे वाहन को उड़ाया है। मामला कुटरू क्षेत्र के बेदरे का बताया जा रहा है, बताया जा रहा है कि नारायणपुर मुठभेड़ से जवान वापस लौट रहे थे, DRG जवान के जवान स्कार्पियो वाहन में थे। यह हमला उस ऑपरेशन के बाद हुआ, जिसमें सुरक्षा बलों ने एक दिन पहले 5 नक्सलियों को मार गिराया था।

Comments are closed.