Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

आरोग्य भारती की बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय संगठन सचिव सह आयुष मंत्रालय के सलाहकार समिति सदस्य डॉ• अशोक कुमार वार्ष्णेय

कहा कि आरोग्य भारती का लक्ष्य एक स्वस्थ, समर्थ और गौरवशाली राष्ट्र का निर्माण

0 9

गिरिडीह। आरोग्य भारती गिरिडीह इकाई की एक बैठक गुरुवार को खंडोली स्थित नेचर व्यू रिजॉर्ट में संपन्न हुई । बैठक में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार समिति सदस्य डॉ• अशोक कुमार वार्ष्णेय एवं प्रांत सचिव जयप्रकाश नारायण सिंह शामिल हुए। बैठक के दौरान आरोग्य भारती के जिला अध्यक्ष डॉ सतीश्वर प्रसाद सिन्हा एवं डॉ पुष्पा सिन्हा ने • अशोक कुमार वार्ष्णेय सहित अन्य अतिथियों को शाॅल और पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित चिकित्सकों को आयुष सेवा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर डॉ• वार्ष्णेय ने कहा कि आरोग्य भारती की स्थापना नवंबर 2002 ई• में कोच्चि में हहुई थी। वर्तमान में पूरे भारतवर्ष में यह संस्था कार्यरत है। यह आरएसएस से प्रेरित एक स्वास्थ्य संगठन है जो स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज के ध्येय वाक्य के साथ देशव्यापी सकारात्मक और निवारक स्वास्थ्य जागरूकता फैला रहा है। यह आयुष, योग और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को एकीकृत कर ग्रामीण स्तर तक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने पर केंद्रित थे। कहा कि आरोग्य भारती का लक्ष्य एक स्वस्थ, समर्थ और गौरवशाली राष्ट्र का निर्माण करना है।

sawad sansar

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन आरोग्य भारती के सचिव रितेश चंद्र ने किया। वहीं बैठक में सेवा भारती के प्रांत प्रमुख मुकेश रंजन सिंह, रामानंद सिंह, डॉ आरती वर्मा, अरुण सिंह, सामर्थ सिन्हा, देवाशीष मुखर्जी, पूर्व विधायक चंद्रमोहन प्रसाद, रामानंद राय, राजेंद्र लाल बरनवाल, प्रवीण कुमार सिन्हा, नवीनकांत सिंह, दिनेश यादव, मृत्युंजय शर्मा, नगीना बरनवाल सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.