MMDR संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो की प्रखंड कमेटी ने की बैठक, 7 सितंबर को आयोजित प्रदर्शन को सफल बनाने पर दिया जोर
बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं, गांव गावं जाकर लोगों को करेंगे जागरूक

गिरिडीह। एमएमडीआर संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो के सदर प्रखंड गिरिडीह पूर्वी भाग की एक महत्वपूर्ण बैठक उत्सव उपवन हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं आगामी आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। केन्द्रीय कमेटी के सदस्य सह झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन ने खदान और खनिज संशोधन विधेयक से झारखंड को होने वाले आर्थिक नुकसान पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए अंकित कुमार सहाय को झामुमो सदर प्रखंड समिति, पूर्वी भाग का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया



बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि इस काला कानून की जानकारी लोगों से साझाा करने के लिए झामुमो के कार्यकर्ता गांव गांव का भ्रमण करेंगे और लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। ताकि आगामी 07 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। बैठक के दौरान जिला सह सचिव दिलीप रजक ने सभी पदाधिकारियों से हर बूथ पर जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है जिसे झारखंड की जनता कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं प्रखंड अध्यक्ष प्रधान मुर्मू ने सभी पंचायत अध्यक्षों और सचिवों से बूथ स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया।
मौके पर झामुमो केंद्रीय कमिटी सदस्य कोलेश्वर सोरेन, जिला सह सचिव दिलीप रजक, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान मुर्मू, प्रखंड सचिव सरफुद्दीन अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, गयासुद्दीन बुल्लू, आजाद आलम, विकास तिवारी, राजू तुरी, योगेंद्र सिंह, मो. वारिस, श्यामलाल टुडू, बबलू अंसारी, मीडिया प्रभारी अंकित सहाय सहित कई लोग मौजूद थे।

