IOQM में गिरिडीह के मनीष रंजन की सफलता, फिजिक्स वाला विद्यापीठ पाठशाला का परचम लहराया

गिरिडीह। शिक्षा के क्षेत्र में गिरिडीह ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। फिजिक्स वाला विद्यापीठ पाठशाला, गिरिडीह के कक्षा 9 के छात्र मनीष रंजन ने प्रतिष्ठित IOQM (इंडियन ओलंपियाड क्वालिफायर इन मैथमेटिक्स) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले के साथ-साथ अपने संस्थान का नाम रौशन किया है।
मनीष रंजन शुरू से ही एक मेधावी छात्र रहे हैं। विज्ञान और गणित में उनकी विशेष रुचि रही है। नियमित मेहनत, अनुशासन और विषय की गहरी समझ ने उन्हें इस महत्वपूर्ण परीक्षा में सफलता दिलाई है। मनीष की इस उपलब्धि से उनके परिवार, स्कूल और जिलेभर में खुशी की लहर है।


संस्थान के शिक्षकों ने बताया कि मनीष हमेशा से जिज्ञासु और मेहनती छात्र रहे हैं। फिजिक्स वाला विद्यापीठ पाठशाला के अनुभवी शिक्षकों द्वारा उन्हें निरंतर मार्गदर्शन और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया गया, जिसके सकारात्मक परिणाम आज सामने हैं।
संस्थान प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता गिरिडीह के छात्रों की क्षमता और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण है। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करती है कि उचित मार्गदर्शन और सतत प्रयासों से बड़ी उपलब्धियाँ हासिल की जा सकती हैं।
अपने लक्ष्य के बारे में मनीष रंजन ने कहा कि वे आगे भी विज्ञान और गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के लिए योगदान करना चाहते हैं और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाने की तैयारी में जुटे रहेंगे।
फिजिक्स वाला विद्यापीठ पाठशाला परिवार और गिरिडीह के लोगों ने मनीष को इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

