Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

निरसा विधायक अरूप चटर्जी से मिले माले नेता राजेश सिन्हा व अन्य औद्योगिक इलाके में फैक्ट्रियों द्वारा बरती जा रही अव्यवस्था से कराया अवगत 

9

गिरिडीह। गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त प्रदूषण की समस्या को लेकर भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा व असंगठित मजदूर मोर्चा के सचिव कन्हाई पांडेय ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधक की कई कमियों से अवगत कराते हुए कहा कि गिरिडीह औद्योगिक क्षेत्र में संचालित विभिन्न फैक्ट्री में मजदूरों को 12 घंटे काम करवाने के बाद, नगद पैसा ठेकेदार के माध्यम से दिया जाता है। मजदूरों का न ही कोई आई कार्ड है, और न ही सुरक्षा को लेकर कोई ढंग की व्यवस्था ही दी जाती है। कहा कि प्रदूषण के कारण इलाके में जलस्रोत की भी स्थिति ठीक नहीं है। खेत भी बंजर होता जा रहा है। करीब करीब सभी फैक्ट्रियों से प्रदूषित धुआं निकलता रहता है। जब आंदोलन किया जाता है तो व्यवस्था में कुछ दिनों के लिए सुधार किया जाता है। फिर बाद में वहीं हाल होता है। कहा कि श्रम अधीक्षक को भी आवेदन दिया गया है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है।

Comments are closed.