ASMITA लक्ष्य के अंतर्गत इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन ने की 10वी जीबी बैठक
सभी सदस्यों ने भारतीय परिधान धारण करने के साथ ही साझा किए कपड़े के महत्व एवं सांस्कृतिक विशेषताएं


गिरिडीह। इनर व्हील क्लब गिरिडीह सनशाइन द्वारा शुक्रवार को 10वें जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें ASMITA लक्ष्य के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अलोकनंदा बक्शी शामिल हुई। वहीं बैठक में क्लब की अध्यक्षा सोनाली तरवे, सचिव राखी झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष स्मृति आनंद, उपाध्यक्ष कविता राजगढ़िया, आईपीपी सुमन गौरीसरिया, तथा सदस्य तनुजा भूषण, शशि जैन, रीता सहाय, उषा डोकानिया, माला जलान, रिया अग्रवाल, नमिता जमुआर, सुनीता बर्णवाल सहित अन्य सदस्य शामिल हुई।

बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने भारत की विविध और समृद्ध वस्त्र परंपरा को उजागर करते हुए भारतीय परिधान धारण किए हुई थी। इस दौरान क्लब की पदाधिकारियों व सदस्यों ने ने कलमकारी, कांथा वर्क, क्रेप सिल्क, लहरिया, इकट, चिकनकारी, मटका सिल्क, बोरली आर्ट, झारखंड प्रिंट और अन्य पारंपरिक वस्त्र धारण करने के साथ ही प्रत्येक कपड़े की उत्पत्ति, महत्व एवं सांस्कृतिक विशेषताओं के बारे में जानकारी साझा की। इस दौरान भारतीय वस्त्रों पर आधारित “वर्ड सर्च पज़ल गेम” का भी आयोजन किया गया, जिसमें तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Comments are closed.