Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

शास्त्री नगर दुर्गा मंडप में चित्रकला प्रतियोगिता, 120 से अधिक बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

प्रज्ञा कुमारी, राजा राणा और तनुष खैतान ने अपने-अपने वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

0 16

गिरिडीह। शास्त्री नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से बुधवार को शास्त्री नगर दुर्गा मंडप परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 120 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। बच्चों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कल्पनाशीलता का परिचय दिया।

प्रतियोगिता का आयोजन छह से 20 वर्ष तक के बच्चों के लिए तीन वर्गों में किया गया था। सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों को दुर्गा पूजा, मीडियम वर्ग के बच्चों को ग्रामीण जीवन तथा जूनियर वर्ग के प्रतिभागियों को अपनी पसंद के किसी भी विषय पर चित्र बनाने का अवसर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक दिनेश सिंह थे, जबकि वरिष्ठ चित्रकार बद्री दास ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

sawad sansar
प्रतिभा और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन
प्रतिभा और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन

प्रतियोगिता के परिणामों में सीनियर वर्ग में प्रज्ञा कुमारी ने प्रथम, आदित्य लाल ने द्वितीय, अमनदीप आर्या ने तृतीय, रीना कुमारी ने चतुर्थ और दिव्यांशु कुमार ने पंचम स्थान प्राप्त किया। मीडियम वर्ग में राजा राणा प्रथम, सरोजिनी कुमारी द्वितीय, अंकित कुमार तृतीय, आयशा सिंह चतुर्थ और अत्रेयी पंचम स्थान पर रहे। वहीं, जूनियर वर्ग में तनुष खैतान ने प्रथम, मिष्टी कुमारी ने द्वितीय, अवनि गुप्ता ने तृतीय, वान्या तरवे ने चतुर्थ और अद्विक अनन्य ने पंचम स्थान हासिल किया।

सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि दिनेश सिंह, निर्णायक बद्री दास, समिति अध्यक्ष रंजीत सिन्हा, सचिव रंजय बरदियार और कोषाध्यक्ष कैलाश राम ने प्रमाणपत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर त्रिकाल कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रियंका, दिलीप सिन्हा, योगेश मरिक, सत्या यादव, रितेश सहित अन्य सदस्यों ने भी सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन ओंकार कुमार और योगेश ने किया।

इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिला। साथ ही, उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने और उनमें कला के प्रति रुचि विकसित करने की दिशा में समिति की पहल सराहनीय रही।

 

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.