Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

लायंस क्लब गिरिडीह एलीट ने लगाया नेत्र जांच शिविर, 85 छात्राओं की हुई जांच

16 छात्राओं की आंखों में मिली अधिक परेशानी, नवदीप नर्सिंग होम में कराया जाएगा इलाज

0 19

गिरिडीह। लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट की ओर से लायंस विजन वीक के तहत सर जेसी बोस गर्ल्स हाई स्कूल में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहर के नेत्र चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार ने 85 छात्राओं की आंखों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। जांच के दौरान 16 छात्राओं की आंखों में अपेक्षाकृत अधिक परेशानी पाई गई। इन छात्राओं का नवदीप नर्सिंग होम में इलाज कराया जाएगा। वहीं, जरूरतमंद छात्राओं को निःशुल्क आई ड्रॉप भी उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष लायन राहुल बर्मन ने बताया कि लायंस विजन वीक के तहत छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शिविर लगाया गया। रीजन चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि आजकल बच्चों में आंखों से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। इसे देखते हुए क्लब की ओर से नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।

sawad sansar

स्कूल के प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं।

शिविर में डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता, लायन शत्रुघ्न सिंह, लायन सुदीप गुप्ता, लायन अवनीश अंशु और लायन अरविंद कुमार सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित थे। शिविर को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.