Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बंदरकुप्पी में दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर हत्या

मैगी पॉइंट के पास हुई वारदात, युवकों के दो गुट में हुई थी झड़प, 8-10 युवकों पर हमला करने का आरोप जनप्रतिनिधयों ने की पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

0 4

गिरिडीह। गिरिडीह जिले में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। गुरुवार की देर रात को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बंदरकुप्पी में स्थानीय युवकों ने 24 वर्षीय ऋतिक यादव उर्फ बड्डी यादव की पीट पीटकर हत्या कर दी। मृतक शहर के राजेंद्र नगर (बाभनटोली) का रहने वाला था और उसके पिता झारखंड पुलिस में एसआई के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में हजारीबाग जेल में पदस्थापित बताए जा रहे हैं।

sawad sansar

जानकारी के अनुसार, घटना गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग स्थित बंदरकुप्पी के पास मैगी पॉइंट के पर गुरुवार रात करीब 11 बजे हुई। मृतक के दोस्त शुभम दास के अनुसार, रात करीब 10ः30 बजे वह राजा गुप्ता और ऋतिक के साथ वाहन से बंदरकुप्पी स्थित मैगी पॉइंट पहुंचा था। इसी बीच नवाडीह निवासी सतीश यादव कथित तौर पर 8-10 लोगों के साथ वहां पहुंचा हुआ था। मौके पर किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ और इसके बाद ऋतिक के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, पहले मुक्के से मारपीट की गई और बाद में बांस की लाठी व फराठी से ऋतिक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल ऋतिक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद सासंद प्रतिनिधि दिनेश यादव, भाजपा नेता जयशंकर सिन्हा, झामुमो के नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, माले नेता राजेश सिन्हा सहित काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की निन्दा करते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.