विकास योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त
लंबित योजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश, गुणवत्ता और नियमित मॉनिटरिंग पर दिया जोर

गिरिडीह : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने बुधवार को तकनीकी पदाधिकारियों एवं विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों के साथ बैठक कर SCA, DMFT, Untied समेत अन्य मदों से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान वर्ष 2025-26 की लंबित एवं अपूर्ण योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।
उपायुक्त ने लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ आम लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


स्थल निरीक्षण कर प्रगति की करें निगरानी
उपायुक्त ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग एवं स्थल निरीक्षण कर योजनाओं की वास्तविक प्रगति का अनुश्रवण करने तथा तकनीकी या प्रशासनिक बाधाओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कार्यकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

