Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

तिसरी पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर किया उद्भेदन जमामो माता मंदिर में हुए चेन स्नैचिंग मामले का किया उद्भेदन

खोरीमहुआ एसडीपीओ ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, कहा मामले में एक ही परिवार के चार लोगों को किया गिरफ्तार, डोरंडा में किराए के मकान में रहकर दे रहे थे घटना को अंजाम

0 7

गिरिडीह। तिसरी थाना पुलिस ने जमामो माता मंदिर में महिला श्रद्धालुओं से हुए चेन स्नैचिंग मामले का 24 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए अंतरराज्यीय चेन स्नैचर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के एक पुरुष और तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को बिहार के नवादा जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने सोमवार को तिसरी थाना परिसर में प्रेसवार्ता कर मामले से अवगत कराते हुए बताया कि 29 अगस्त को तिसरी थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध जमामो माता मंदिर परिसर में दर्शन करने पहुंची महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई थी।

sawad sansar

मामले को लेकर हीरोडीह थाना क्षेत्र निवासी अजीत कुमार साव के लिखित आवेदन के आधार पर तिसरी थाना में कांड संख्या 72/26 दर्ज किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने जमामो माता मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की तथा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने एक संदिग्ध महिला अंशु कुमारी को डोरंडा स्थित किराए के मकान से हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान अंशु कुमारी ने चेन स्नेचिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी दी। अंशु कुमारी की निशानदेही पर तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिहार के नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में छापेमारी की और तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टिंकल मिश्रा, पिता विक्की मिश्रा, सरिता देवी, पति विक्की मिश्रा तथा मुस्कान देवी, पति टिंकल मिश्रा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर डोरंडा स्थित किराए के मकान से चोरी की गई सोने की चेन, सोने का लॉकेट और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार चारों आरोपी एक ही परिवार से जुड़े हैं, जिनमें मां, बेटा, बहू और चचेरी बहन शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है और बिहार में भी चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने की बात सामने आई है।

मामले के उद्भेदन में खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर रोहित महतो, तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर, एसआई लव कुमार, एएसआई मोहम्मद मूसा, निरंजन राय, नीरज कुमार सिंह, राहुल यादव और मीना मुर्मू शामिल थे।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.