Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

सड़क हादसे में हरिचक के रहने वाले प्रभात स्वर्णकार की मौत

बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन घर ले गए शव

0 10

गिरिडीह। गिरिडीह-जमुआ मुख्य मार्ग में हुए सड़क दुर्घटना में प्रभात कुमार स्वर्णकार नामक युवक की मौत हो गई। मृतक पचंबा थाना क्षेत्र के हरिचक निवासी प्रदीप स्वर्णकार के पुत्र थे। जानकारी के अनुसार, परसा टांड़ के पास उनका सड़क हादसा हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें देखा और इसकी सूचना उनके परिजनों को दी। इसके बाद घायल अवस्था में प्रभात कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की खबर मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों के चित्कार से पुरा माहौल गमगीण हो गया। बताया जा रहा है कि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसे अपने साथ घर ले गए।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.