Nav Bihan
हर खबर पर पैनी नजर

बोलेरों ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार दोनों युवकों की मौत

बाइक से मिठाई लाने गए थे राउतडीह निवासी प्रिंस और विवेक

0 113

गिरिडीह। जिले के तिसरी गांवा मुख्य मार्ग स्थित पालमो मध्य विद्यालय के सामने बुधवार की सुबह बोलेरा और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार प्रिंस कुमार की मौत घटना स्थल पर हो गई। वहीं दूसरा साथी विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने जख्मी हालत में तिसरी अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही दोनों मृतक के परिजनों में शामिल बड़े चाचा जिला परिषद सदस्य रामकुमार राउत, मुखिया प्रतिनिधि महेश राउत, भाजपा नेता रामचन्द्र ठाकुर, उदय साव, नरेश यादव सहित काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। जहां दोनों युवकों के शव को देखकर परिजनों की चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया।

sawad sansar

बताया जाता है कि राउतडीह के रहने वाले विजय राउत के पुत्र प्रिंस राउत ओर बिजेंद्र राउत के पुत्र विवेक राउत तिसरी से मिठाई लेकर घर जा रहे थे। इसी क्रम में पालमो मध्य विद्यालय के सामने तेज रफ्तार काला रंग के बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे बोलेरो के ड्राइवर सीट तरफ अगला हिस्सा ओर बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इधर पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर भेज दिया। साथ ही बोलेरो ओर बाइक को जप्त करने के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुट गए हैं।

ITI
Leave A Reply

Your email address will not be published.